jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

रिश्तों को शर्मसार कर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा का ऐलान

आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के वाद मासूम के शव को जंगल मे फेंक दिया था

मकड़ाई एक्सप्रेस ईटारसी : रिश्तों को कलंकित कर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पर अपराध सिद्ध होने पर इटारसी न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है. इटारसी के विधिक इतिहास का यह पहला मामला है जहां 21 दिन में न्यायालय ने मामले की सुनवाई को पूरा कर सजा सुनाई हो. द्वितीय सत्र न्यायाधीश सविता जडिया की अदालत ने फांसी की सजा का ऐलान किया है. आदिवासी अंचल केसला के जंगल में एक नाबालिग के साथ उसके ही फूफा ने दुष्कर्म करने के बाद पहचान छुपाने के लिए उसकी हत्या बीते वर्ष 18 नवंबर को कर दी थी| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया  प्रकरण की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी राहुल कवड़े को हत्या, बलात्कार सहित पास्को एक्ट की धारा में सजा सुनाते फांसी की सजा से दंडित किया है|

- Install Android App -

रिश्तों को शर्मसार करने वाले इटारसी के इस मामले में आरोपी मासूम को चॉकलेट देने के बहाने बहलाकर अपने साथ ले गया था जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया.आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के वाद मासूम के शव को जंगल मे फेंक दिया था जिसे रात भर की सर्चिंग के बाद पुलिस ने बरामद किया था.

21 दिनों में सुनवाई कर आरोपी को सजा से दंडित किया

न्यायालय में प्रकरण की पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार नेमा ने की. उन्होंने बताया कि इटारसी के विधिक इतिहास का यह पहला मामला है जहां 21 दिनों में सुनवाई कर किसी आरोपी को फांसी की सजा से दंडित किया गया है. जिसमें बाकायदा 122 दस्तावेज, 34 गवाह केस में अभियोजन द्वारा 34 साक्षियों का परीक्षण कराकर 122 दस्तावेजों को प्रमाणित को करा कर 21 दिवस की कुल विचारण अवधि में प्रकरण का त्वरित निराकरण करवाया है.

सजा का विवरण
न्यायालय द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश इटारसी द्वारा 376 एबी में मृत्युदण्ड एवं 5000 रूपये जुर्माना, 376 2 बी में आजीवन कारावास एव 5000 जुर्माना, 302 भादवि में मृत्युदंड 5000 रूपये जुर्माना, 363 भादवि में 03 वर्ष का कारावास एवं 1000 रूपये जुर्माना, 5एम/6 में मृत्युदंड एवं 5000 रूपये जुर्माना, 5एन/6 में मृत्युदंड एवं 5000 रूपये जुर्माना से दण्डित किया गया. साथ ही मृतिका के माता-पिता को प्रतिकर राशि 5-5 लाख रुपये प्रतिकर दिलाये जाने का आदेश भी दिया है|