ब्रेकिंग
हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ... Harda BIG news: लोगों के ऊपर गंदगी डालकर पैसे लूटने वाले नायडू गैंग का मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी ना... कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज! हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर ... नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग

रीवा के मऊगंज में दिव्यांग के साथ महिला ने करा दिया सामूहिक दुष्‍कर्म

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के मऊगंज में रविवार को 16 साल की दिव्यांग लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। वारदात मऊगंज थाना इलाके के एक गांव की है। शनिवार को गांव के तीन युवकों ने शौच के लिए गई लड़की को पहले बाइक में बैठाकर दूर ले गए। फिर गांव की एक पहचान की महिला के मकान पर ले गए। यहां रात भर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद किसी को कुछ न बताने के लिए लड़की को दो सौ रुपये दिए। पीड़ित सुनने और बोलने में असमर्थ है।

क्या थी घटना : मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की शाम 6 बजे किशोरी घर से 100 मीटर दूर शौच करने गई थी। गांव के ही तीन युवक पहुंचे और बाइक पर बैठाकर डेढ़ किलोमीटर दूर गांव में रहने वाली ममता साकेत के घर ले गए। यहां रात भर बंधक बनाकर किशोरी से दुष्‍कर्म किया। थाना प्रभारी श्वेता मौर्य ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार सुबह 11 बजे वह घर पहुंची। किशोरी से स्‍वजन ने रातभर गायब रहने का कारण पूछा तो उसने इशारों में बताया। स्‍वजन अपने स्तर से पूरे मामले की तह तक गए तो पता चला कि गांव की ही महिला घटना में शामिल है। उसने किशोरी को 200 रुपये देकर किसी से कुछ न कहने के लिए कहा था। परिवार ने शनिवार रात मऊगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों आरोपितों और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

- Install Android App -

एफएसएल टीम ने की जांच : एफएसएल के डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पीड़ित के बताए अनुसार टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस महिला पर गैंगरेप में सहयोग करने का आरोप है, उसकी स्थिति संदिग्ध दिखी। मौके से कुछ सैंपल ले लिए गए हैं।

सांकेतिक भाषा में विज्ञानी ने लिए बयान : मऊगंज पुलिस ने बताया कि रविवार को पीड़िता रीवा आई थी। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल चेकअप किया है। मूक बधिर स्कूल से सांकेतिक भाषा विज्ञानी की टीम आई, जिसने अपने स्तर से किशोरी के बयान लिए। सामूहिक दुष्‍कर्म की पुष्टि होने पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।