ब्रेकिंग
राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन। Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

रोजाना करें चेरी का सेवन, हर रोग से लड़ने की देता है ताकत

फल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। फलों के सेवन से हमारे शरीर में विटामिन और आयरन की कमी दूर होती है। हम आपको लाल रंग का छोटा सा दिखने वाले फल चेरी के सेहत के लाभों के बारे में बताएंगे। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं जो रोगों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।

इसमें पाया जाने वाले बीटा-कैरोटीन और क्यूर्सेटिन दिल के रोंगों को कम करने में मददगार साबित होते हैं। अगर आप को नींद नही आती है तथा एक अच्छी नींद के लिए आप भी दवाईयों का सहारा लेते हैं तो रोजाना सुबह तथा शाम को एक गिलास चेरी का जूस पीएं। अच्छी नींद आएगी।

-चेरी में 75 फीसदी पानी होता हैं। इसके अलावा इसमें वसा भी नहीं होती हैं। अगर आप इसको रोजाना खाएं तो इससे आपके शरीर के ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा तथा आप हर वक्त अपने अंदर एक ताजगी सी महसूस करेगें और वजन भी कम होगा।

- Install Android App -

-रोजाना कम से कम दस चेरी खाएंगे तो इससे आप को 1.4 ग्राम फाइबर मिलेगा। फाइबर हमारे शरीर की पाचन क्रिया सही रखता है और इस से कब्ज की परेशानी भी दूर होती है।

-इसमें फ्लेवोनॉयड तथा फिनॉनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे हमारे शरीर में कैंसर के बढ़ते टिश्यूज को रोकने मे मदद करता है।

-चेरी स्किन को पोषण देती है। पानी से भरपूर चेरी शरीर में मिलने वाले टॉक्सिन को दूर करती है। इससे स्किन कांतिमय और स्वस्थ हो जाती है।