ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

लखीमपुर खीरी केस : आशीष मिश्रा की पेशी आज, महाराष्ट्र में बंद का मिला-जुला असर

Maharashtra Bandh : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों और अन्य लोगों की मौत के विरोध में 11 अक्टूबर, सोमवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी ने यह बंद बुलाया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ ही अन्य छोटे दलों ने बंद का समर्थन किया है। हालांकि अधिकांश स्थानों पर बंद का असर नहीं दिख रहा है। मुंबई में कई स्थानों पर शिवसैनिकों ने जबरन दुकानें बंद करवाई। भाजपा ने इसका विरोध किया है। रेल सेवाएं सामान्य चल रही हैं। मुंबई और पुणे में बस सेवा पर जरूर असर देखने को मिला है। मुबंई में बेस्ट की बसों में तोड़फोड़ की गईं।

मुंबई समेत प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। कहीं-कहीं व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन किया है और शाम चार बजे तक दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि दादर फूल मार्केट में सोमवार सुबह बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। यहां आम दिनों की तरह भीड़ देखी गई।

उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि बंद रात 12 बजे से शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पहले कृषि कानूनों के माध्यम से कृषि उपज की लूट की अनुमति दी और अब उसके मंत्री के परिजन किसानों की हत्या कर रहे हैं। हमें किसानों के साथ एकजुटता दिखानी होगी। पूरे मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महाविकास अघाड़ी ने अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है।

- Install Android App -

कांग्रेस राजभवनों के बाहर करेगी प्रदर्शन

वहीं, कांग्रेस ने सभी प्रदेशों के राजभवनों के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। सभी प्रदेशों के बड़े नेता मौन प्रदर्शन कर लखीमपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति समर्थन जताएंगे। पूरे मामले में कांग्रेस शुरू से सियासी फायदा लेने की कोशिश कर रही है। प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी ने लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।

कोर्ट में आशीष की पेशी आज

वहीं आशीष मिश्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को आशीष मिश्रा से पूछताछ हुई थी और सपोर्ट नहीं करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसी रात आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।