jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

लव जिहाद :: सहपाठी अस्मत ने धर्मांतरण कर निकाह का दबाब बनाया तो युवती ने की आत्महत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस इंदौर| शहर के समीप काजी-पलासिया क्षेत्र में एक और हिंदू युवती लव जिहाद का शिकार बन गई। स्कूल में साथ पढ़ने वाले मुस्लिम युवक ने छात्रा से दोस्ती करने के बाद मतांतरण कर निकाह के लिए दबाव बनाया। छात्रा ने इन्कार किया तो उसे और स्वजन को धमकाने लगा। इससे परेशान छात्रा ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद हिंदू संगठन के नेताओं ने नाराजगी जताई और खुड़ैल थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लव जिहाद और छात्रा को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में अस्मत पुत्र शब्बीर हुसैन को आजाद नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।मृतक छात्रा का नाम 18 वर्षीय जया शर्मा निवासी काजी पलासिया है। एसपी (ग्रामीण) हितिका वासल के अनुसार, छात्रा और आरोपित अस्मत एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इस दौरान अस्मत हुसैन ने बहला-फुसलाकर जया से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद वह मतांतरण कर निकाह का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने एबी रोड स्थित आर्ट एंड कामर्स कालेज में प्रवेश ले लिया तो अस्मत वहां भी उसका पीछा करने लगा। वह जया को रास्ते में ही रोक लेता था और निकाह के लिए जोर-जबर्दस्ती करता था। उसके खौफ से छात्रा ने कालेज जाना ही बंद कर दिया।

- Install Android App -

छात्रा के पिता ने अस्मत के पिता और दादा को भी पूरी घटना और करतूत बताई थी, लेकिन वे चुप रहे, अगर वे अपने बच्चे को समझाइश देते तो आज एक बेटी अपने सपनों के साथ जिंदा होती…