jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

लव मैरिज के 7 साल बाद मौत की सजा, रसोई में झगड़े, फूंकनी से पति का सिर फोड़ हत्या

महिला ने चूल्हे में धुआं फूंकने वाली वाली फूंकनी से पति के सिर पर आठ-दस बार वार कर हत्या कर दी

Rajasthan News : मामूली विवाद के बाद 7 साल पहले 7 जन्मों की कसमें खाकर फेरे लेने वाली पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। ये पूरी घटना राजस्थान के पाली की है।

- Install Android App -

पाली के रूपावास में शुक्रवार रात को रसोई में खाना बनाते समय हुए झगड़े में महिला ने चूल्हे में धुआं फूंकने वाली वाली फूंकनी से पति के सिर पर आठ-दस बार वार कर हत्या कर दी। घटना के समय दोनों बच्चे भी घर में थे। सदर पुलिस ने शनिवार को हत्या के आरोप में रमेश भाट की पत्नी भावना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि 7 साल पहले घरवालों के विरोध के बावजूद रमेश ने पाली के नया गांव निवासी भावना से लव मैरिज की थी। शराब पीने की लत के कारण पति-पत्नी में झगड़े होते थे, 6 माह से भावना दोनों बच्चों के साथ पीहर में रही थी। आरोपी सदर थाना प्रभारी जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रमेश पाली की फैक्ट्री में मजदूरी करता था, जो सुबह-शाम शराब के नशे में रहता था भावना 6 माह से पीहर में रह रही थी। गुरुवार को वह परिवार के लोग समझाइश कर रूपावास गांव में पति के घर लेकर आए थे। शुक्रवार रात 10 बजे दोनों में झगड़ा हो गया था।