हरदा। लायंस क्लब इंटरनेषनल ने कोरोना महामारी के दौर में फील्ड पर रहकर जनसाधारण व पीड़ितों को बचाने हेतु स्वास्थय विभाग के अधिकारी, डाॅक्टर एवं सहयोगी कर्मचारी आदि कोरोना-योद्धाओं हेतु 50 सिट्रा सर्टिफाईड पी.पी.ई. किट जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा को प्रदान की ।
रीजन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. ला. गिरीष सिंहल ने बताया कि यह किट साउथ इंडिया टेक्सटाईल रिसर्च एसोसियषन द्वारा सर्टिफाईड की गई है । लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233जी-2 में इस तरह की करीब 2600 किट का वितरण किया गया है । लायंस क्लब इंटरनेषनल फाउंडेषन के तत्वावधान में पीड़ित मानवता की सेवा का यह क्रम वैष्विक स्तर पर जारी है व आगे भी इस प्रकार की सेवा सतत् चलती रहेगी।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन ला. गिरीष सिंहल, ला. सुनील बागरे, ला. अनूप अग्रवाल, ला. षिरीष अग्रवाल, ला. विरेन्द्र नंदवाना, ला. सितेष बोहरा, ला. रेखा पटेल, ला. अंजू भायरे, ला. अस्पाक खान उपस्थित थे ।

