jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

लालू यादव के बेटे और बेटियोे पर ईडी की छापेेमारी

‘लैंड फॉर जॉब’ स्कैम में लालू यादव के परिवार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

ताजा खबर यह है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ED मुंबई, बिहार, झारखंड में छापे,

तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास पर भी की छापेमारी जारी है।

ईडी ने शुक्रवार सुबह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव के करीबियों पर भी कार्रवाई हुई है। दिल्ली, मुंबई, बिहार और झारखंड में करीब 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई है।

- Install Android App -

लालू की बेटियां और करीबी भी निशाने पर

जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है। पटना से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने राजद के पूर्व विधायक सैयद अबु दोजाना के पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर छापेमारी की। पूर्व विधायक अबू दोजाना लालू के करीबी हैं। पेशे से बिल्डर हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए पटना ईडी के चार सदस्यों की एक टीम पहुंची है। ईडी के एक अधिकारी का कहना है कि आगे की जांच चल रही है।

राबड़ी देवी और लालू यादव से हो चुकी पूछताछ

 मामले में ईडी की टीम पहले ही लालू यादव और उनकी पूर्व मुख्यमंत्री पत्नी राबड़ी देवी से भी पूछताछ कर चुकी है। लालू यादव अभी अपनी सांसद बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यहीं उनसे पूछताछ की गई थी।ईडी ने शुक्रवार सुबह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव के करीबियों पर भी कार्रवाई हुई है। दिल्ली, मुंबई, बिहार और झारखंड में करीब 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई है।