jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

Harda news : दो युवकों ने 35 वर्षीय व्यक्ति पर दराती से किया प्राणघातक हमला, जिला अस्पताल भर्ती !

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोनी मर्दानपुर में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने दराती से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक दिलीप पिता रामदीन ओसवाल उम्र 35 साल ने बताया कि उसके घर के पास में रहने वाले मोहम्मद एवं विक्की की बहन उसकी पत्नी को लेकर बातें किया करता थे। जब इस बात का उसे पता चला तो उसने उन लोगो को बिना मतलब की बाते नही करने को कहा।

- Install Android App -

इसी बात को लेकर गुरुवार शाम को आरोपी दोनों भाइयों ने उनके घर पर आकर दराती से हमला कर दिया। जिससे उसका एक कान कट गया। जिसमें पांच टांके लगे है। घायल युवक की मां फूलबाई ने बताया कि आरोपी युवक की बहन उनकी बहू को लेकर गांव में बात करती है। जब उन्हें इसके लिए मना किया तो उन्होंने घर आकर मेरे बेटे पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि हमने छीपाबड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।