jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

लूट के इरादे से घूम रहे किल्लोद के युवक के पास से देशी पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस जप्त

गणेश भावसार मकड़ाई समाचार
खंडवा – गुरुवार को जिले के पुलिस थाना पदमनगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की लूट के इरादे से एक व्यक्ति होंडा साइन मोटरसाइकिल पर अपने पास एक पिस्टल लिए खंडवा जिले की सीमा में घूम रहा है।
और छैगांव माखन तरफ से शहर खंडवा की ओर आ रहा है| मुखबीर द्वारा मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पदमनगर निरीक्षक बलजीत सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया इंदौर नाका के आगे चेकिंग लगाकर मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्ति को पकड़ा गया| पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देसी पिस्टल रखे हुए मिला, पिस्टल को चेक करते हुए पिस्टल की मैगजीन में एक जिंदा कारतूस भी मिली, जिसको पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लिया गया| पकड़े गए युवक का नाम आरिफ पिता नियाज मोहम्मद, उम्र 29 साल, निवासी लहाडपुर थाना किल्लौद जिला खंडवा का होना बताया|

- Install Android App -

मौके पर पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक नाक देसी पिस्टल, एक नग 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस तथा आरोपी आरिफ के कब्जे की होंडा शाइन मोटरसाइकिल कुल मशरूका कीमती 80000/- करीब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया| पकड़े गए आरोपी आरिफ विरुद्ध पुलिस थाना पदमनगर पर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया| की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी बलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह, आरक्षक घनश्याम वास्कले, प्रधान आरक्षक राजेंद्र की सराहनीय भूमिका रही|