आय से अधिक संपत्ति की जांच; 44 तोला सोना और 1 किलो चांदी मिली
मकड़ाई समाचार धार | नगर पालिका के अधीक्षण यंत्री डीके जैन के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त ने शनिवार सुबह छापामारी की कार्यवाही की। लोकायुक्त की टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने पहुंचे हैं। धार के अलावा इंजीनियर के इंदौर स्थित घर पर भी कार्रवाई के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
कार्यवाही क्या मिला
DSP शिव सिंह यादव ने बताया कि अधीक्षण यंत्री डीके जैन के धार और इंदौर के आवासों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। जैन के घर से लोकायुक्त को 44 तोला सोना और 1 किलो चांदी मिले है।बताया जा रहा है कि धार के सरकारी आवास सहित अन्य स्थानों से 15 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली हैं। जो उनके परिजन के नाम पर भी दर्ज है। शुरुआती जांच में 15 पासबुक मिली हैं, जिनका मिलान किया जा रहा है। सोने के गहने, म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। वेतन से करीब 112% अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका अधीक्षण यंत्री को नौकरी के 20 साल हो चुके हैं। इससे पहले पहले राउ नगर पंचायत में भी पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में धार नगर पालिका के में पदस्थ है।