jhankar
ब्रेकिंग
7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद! शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी

लोगों की सेवा करना ही संस्था का उद्देश्य – समाजसेवी शंभू सोमानी

लायंस क्लब रोज काठमांडू नेपाल की टीम ने मरीजों से की चर्चा

निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन वाले 33 मरीजों को भोपाल भेजा

मकड़ाई समाचार सिराली। शुक्रवार को सेवा सदन संस्था के प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा 33 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा गया। जहां सभी का सेवा सदन संस्था द्वारा निशुल्क ऑपरेशन होगा।

- Install Android App -

वरिष्ठ समाजसेवी एवं लायंस क्लब सिराली के भूतपूर्व अध्यक्ष शंभू सोमानी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ही गरीबों की सेवा करना सिराली से निरंतर गरीबों के लिए सेवा की जाती है। हर महीने निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बस द्वारा मरीजों को भोपाल ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है।

लायंस क्लब हरदा अंबर के अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने मरीजों से चर्चा करते हुए कहा संस्था द्वारा भोपाल में प्रतिदिन निशुल्क ऑपरेशन किए जाते हैं। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संस्था का कार्य बहुत ही सराहनीय है। लायंस क्लब हरदा अंबर द्वारा मरीजों को बिस्किट के पैकेट वितरण किए। वही लायंस क्लब रोज काठमांडू नेपाल, हरदा, सिराली का विशेष योगदान रहा। लायंस क्लब सिराली के भूतपूर्व अध्यक्ष शंभू सोमानी के कार्यकाल में समाज सेवा के प्रति सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर लायंस क्लब रोज काठमांडू नेपाल टीम द्वारा शंभू सोमानी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब हरदा अंबर के अध्यक्ष राजेश गुर्जर, हरजिंदर सिंग टुटेजा, इकलाख खान, संतोष राजपूत, रवि प्रकाश रमानी,असफाक खान, लायंस क्लब रोज काठमांडू नेपाल के दीपक कोइराला,सुषमा कोइराला, दीपिका सुनीलता, लायंस क्लब सिराली के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, दयाशंकर करोड़े, शंभू सोमानी, भगवान सिंह चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, मुकेश टाले, सेवा सदन के सेंटर संचालक अजय मंडलेकर, ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन, सेंटर सहायक बरखा यादव, संतोष नागले एवं आसपास के ग्रामीण लोग मौजूद रहे।