बैंको की हड़ताल लगातार 4 दिन से चल रही है। पिछले 4 दिन बैंको में हड़ताल चल रही है और इन 4 दिनों में एक बार भी बैंक खुल नहीं पाए सिर्फ सोमवार के दिन बैंक खुले रहे और इस दौरान भी कुछ लोगों के काम हो पाए तो कुछ लोगों के नहीं। आज भी कुल 9 बैंक यूनियन ने आज हड़ताल बुलाई है, ऐसे में इस हड़ताल से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना कर पड़ सकता है।
सरकार से समझौता वार्ता विफल हो जाने के बाद सरकारी और निजी बैंकों के करीब 10 लाख बैंककर्मी 26 दिसंबर को हड़ताल करेंगे। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) द्वारा दी जानकारी के मुताबिक ये लोग बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय के खिलाफ आंदोलन करने जा रहे हैं।
एआईबीईए के महासचिव सी. एच. वेंकटाचलम ने बताया, दिल्ली में हुई समझौता वार्ता के दौरान अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त ने तीनों बैंकों और आईबीए (इंडियन बैंक एसोसिएशन) को सलाह दी कि वे यूनियन के साथ बातचीत करें और यूनियन की चिंताओं से सरकार को अवगत कराएं। वेंकटाचलम ने कहा, आईबीए का कहना है कि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। इसलिए समझौता वार्ता विफल हो गई है और हम 26 दिसंबर की हड़ताल पर कायम हैं। युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के तहत आनेवाले बैंकिंग क्षेत्र की नौ यूनियनों में से एक एआईबीईए भी है।
इतने दिनों बाधित रहा बैंक का कामकाज
बता दें कि 21 से 23 दिसंबर को भी बैंकों ने हड़ताल की थी, उसके बाद 24 दिसंबर को बैंक खुले थे, फिर 25 और 26 को छुट्टी के कारण बैंक बंद रहे थे। देश के करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे। गौरतलब है कि नए साल से ठीक पहले अगर इतने दिन बैंक बंद होने के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल, महीने का दूसरा शनिवार, क्रिसमस और फिर एक बार फिर हड़ताल से बैंकों का काम पूरी तरह से ठप हो गया है।
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम
नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार
हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण
रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा
खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव
कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित
हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
