ब्रेकिंग

वरमाला मंच पर भिड़े दूल्हा-दुल्हन: दोनों जमकर बरसा रहे थप्पड़, बाल खींच-खींचकर पिटाई, देखिए मुक्केबाजी का ये VIDEO…

आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन के आते ही सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े वीडियोज की बाढ़ आ गई है। वैसे तो आपने दूल्हा-दुल्हन को खुशी-खुशी शादी करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी उन्हें शादी के मौके पर लड़ते-झगड़ते देखा है? जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ हैरान भी कर रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। उनका झगड़ा तब शुरू होता है, जब दूल्हा दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खिलाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद हैं।

दूल्हा कैसे जबरदस्ती दुल्हन को मिठाई खिलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दुल्हन को यह बिल्कुल पसंद नहीं है। वह ‘आव देखती है ना तव’ झट से दूल्हे का हाथ छुड़ाकर जोर से थप्पड़ मारती है।

देखिए दूल्हा-दुल्हन के बीच ये जबरदस्त लड़ाई

- Install Android App -

फिर क्या था थप्पड़ खाने के बाद दूल्हा भी गुस्सा हो जाता है। दुल्हन को एक के बजाय दो बार थप्पड़ मार देता है। मंच फिर ‘जंग का अखाड़ा’ में बदल जाता है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन के बीच बहुत सारी मुक्केबाज़ी और बाल खींचे जाते हैं।

इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है। महज 27 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। तरह-तरह के फनी रिएक्शन भी दिए हैं।