jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या : पति ने ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट, पहचान छिपाने चेहरे को जलाया, गिरफ्तार

पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया

मकड़ाई समाचार डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी में एक महिला की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। चरित्र शंका में पति ने पत्नी की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

- Install Android App -

दरअसल, डिंडोरी जिले की शहपुरा पुलिस को 08 दिसंबर 2022 को मोबाइल से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात महिला की लाश देवरीकला गांव के चंदन सिंह धुर्वे के खेत में बने मकान में पड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तत्काल पहुंचे और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच में मृतिका की पहचान कंचनलता पति अजय सिंह उम्र करीब 23 साल निवासी बम्हनी थाना निवास जिला मंडला के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस बम्हनी गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतिका इसी साल रक्षाबंधन के समय अजय सिंह के साथ गांव में आकर पत्नी की तरह रह रही थी। इसके बाद पुलिस ने अजय सिंह को पकड़ा और पूछताछ की। पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह काम करने बाहर गया था। 7 दिसंबर 2022 को जब घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी के पास मोबाइल है और रात में वह किसी से बातचीत करती है। जिससे उसने उसकी हत्या की साजिश रची। शाम को वह पत्नी कंचनलता को बाइक में बैठाकर देवरीकला-बढईगढ़ रोड पर मौसा चंदन सिंह के खेत में बने मकान पर लेकर गया और नाक में ईंट से वार कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया।