jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

वाट्सएप की डीपी में दंतेवाड़ा कलेक्टर की तस्वीर लगाकर अधिकारियों से मांगे पैसे, कलेक्टर ने एसपी से की शिकायत

लोगों ने ठग को अपना परिचित समझकर पैसे भी दे दिए

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार की डीपी में तस्वीर लगाकर पैसे वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने दंतेवाड़ा एसपी से उक्त नंबर सहित इस प्रकरण की शिकायत की है।

इंटरनेट मीडिया में दूसरों की डीपी लगाकर फर्जीवाड़ा करना अथवा लोगों से पैसे मांगना ठगी का सबसे सरल ढंग बनते जा रहा है। ऐसे ढेरों प्रकरण हुए जिसमें लोगों ने ठग को अपना परिचित समझकर पैसे भी दे दिए। इस बीच ठगों का साहस अब इतना बढ़ गया है कि वे कलेक्टर तक को नहीं छोड़ रहे हैं।

- Install Android App -

दंतेवाड़ा कलेक्टर के नाम पर ठगी का ऐसा ही प्रयास किया गया है। हैकर ने वाट्सएस की डीपी में कलेक्टर की फोटो लगा रखी है। उसने डीपी वाले नंबर से कई अधिकारियों को पैसों के लिए संदेश भेजे। अधिकारियों से इस तरह की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जब इसकी जांच करवाई तब ये सही पाया गया।

कलेक्टर ने वाट्सएप पर मोबाइल नंबर-8179240441 की स्क्रीन शाट लेकर दंतेवाड़ा एसपी से इसकी शिकायत की है। फोन करने पर उक्त नंबर आउट आफ सर्विस बता रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस मामले की वो एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे।

बता दें कि कलेक्टर के नाम से इस तरह से पैसे की वसूली का ये पहला मामला है। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अपने मोबाइल में एक स्टेटस डालकर भी सभी को सचेत किया है। उन्होंने बताया कि इस सबंध में दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को मोबाइल पर सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास भी इस तरह का कोई संदेश आता है तो वे उन्हें सूचित करें।

साइबर ठगों के विरुद्ध बड़े शहरों में इस तरह की शिकायतें आती है। दंतेवाड़ा जैसे शहर में अधिकारी, वो भी कलेक्टर की तस्वीर लगाकर ठगी करने का ये पहला प्रकरण है। कलेक्टर के साथ हुई इस घटना के बाद अब पुलिस भी सतर्क हो गई है।