jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

‘‘विकास यात्रा’’ में कृषि मंत्री पटेल ने ग्रामीणों को वर्चुअली संबोधित किया

मकड़ाई समाचार हरदा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास यात्रा सोमवार को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम देवास, भादूगांव, भंवरतलाब ठेकेदारी, खेड़ा, आदलपुर रैयत, रातातलाई, हेमापुर, खरदना, उवां, बेसवां, चौकी, हंडिया, हीरापुर, डूमलाय, कुसिया व बागरूल पहुँची। हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में विकास रथ पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों को वीडियो कॉलिंग से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में विकास कार्य लगातार जारी है। इन विकास कार्यों की जानकारी नागरिकों को देने के उद्देश्य से विकास यात्रा आयोजित की गई है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत दर्शनसिंह गेहलोत व जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

विकास यात्रा के दौरान ग्राम खेड़ा में हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची व वृद्धावस्था पेंशन योजना के प्रमाण पत्र वितरित किये गये तथा विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। ग्राम भादूगांव में विकास यात्रा के दौरान ग्राम भादुगांव में 3.74 लाख रूपये 110 मीटर सीसी रोड़ तथा 14.51 लाख रूपये की लागत से 900 मीटर ग्रेवल रोड़ निर्माण कार्य लोकार्पण तथा 54.89 लाख रूपये की लागत से बनने वाली नल जल योजना का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार ग्राम भंवरतलाब में जल जीवन मिशन के तहत 47.82 लाख रूपये की नल जल योजना का शिलान्यास किया गया तथा 6.93 लाख रूपये की लागत से कैलाश जाट के घर से देवीलाल जाट के घर तक नाली निर्माण कार्य व 2.86 लाख रूपये लागत से हनुमान मंदिर के पास नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों को विगत वर्ष हुए विकास कार्यो की जानकारी देने वाली विकास पुस्तिका भी वितरित की गई। विकास यात्रा के दौरान ग्राम खरदना में जल जीवन मिशन के तहत 47.13 लाख रूपये की नल जल योजना के कार्य का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत उवा के ग्राम खरदना में विकास यात्रा के दौरान आवास योजना के हितग्राही को ग्रह प्रवेश कराया गया तथा उवा में जल जीवन मिशन के तहत 74.35 लाख रूपये की नल जल योजना का शिलान्यास किया गया। ग्राम बेसवा में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने 19.55 लाख रुपए लागत की जल जीवन मिशन की पेयजल योजना का शुभारंभ किया।