मकड़ाई समाचार चारुवा। गुरुवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से बिजली बिल वकायादरो से वसूली करने हेतु कुर्की की कार्रवाई कर वसूली की गई। इस दौरान लखन लाल पिता प्रहलाद बांके ग्राम सोमगांव पर करीब 54431 रुपये की राशि बकाया थी। जिससे एक मोटरसाइकल जप्त की गई। वही बालाराम पिता देवकरण ग्राम बावड़िया पर 76910 रुपये की राशि बकाया थी। जिससे मोटर एवं स्टार्टर जप्त किया गया एंव मांगीलाल पिता भागीरथ बावड़िया पर 54613 रुपये की राशि बकाया थी। जिससे मोटर व स्टार्टर जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान विद्युत विभाग के ए ई विशाल मालवीय एवं जे ई प्रदीप ढ़ोले लाइनमैन, रेखलाल पटले, गलसिंग चौहान, धनराज पटले व अन्य स्टाफ सहित छीपाबड़ थाने से प्रधान आरक्षक नानकराम कुशवाहा एवं आरक्षक तारिक खान शामिल थे।
ब्रेकिंग
