jhankar
ब्रेकिंग
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

मकड़ाई समाचार हरदा। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित नारी सम्मान अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया और हर विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का एवं समस्त जिले का नाम रोशन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में सभी छात्रों को माननीय कृषि मंत्री कमल पटेल एवं कलेक्टर संजय गुप्ता एवं एसपी मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किए गए एवं उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के छात्रों ने नारी सम्मान अभियान पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया। उसमें भी प्रथम स्थान प्राप्त किया नाटक का संचालन रामकृष्ण सेठी एवं विशाल चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा सोनी एवं प्रोफेसर दीपिका सेठे द्वारा विद्यार्थियों की सराहना की गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में प्रथम स्थान रामकृष्ण सेठी, पक्ष में प्रथम स्थान पर विशाल चौहान, तृतीय स्थान पर प्रीतम सेठी रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यामिनी कुशवाह द्वितीय स्थान पर कृतिका शिवपूरे रही। वहीं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महाविद्यालय की टीम कुमारी निधि, कुमारी नीलम एवं मुजाहिद अली रहे।
महाविद्यालय के नाटक में सहयोगी पंकज गार्गे, छाया यदुवंशी, प्रियंका बघेल, शैलेष मेहरा, अभिषेक सेन, श्याम गंगवाल ने अपना योगदान दिया।