jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

विराट कोहली भारत के महान कप्तानों की लिस्ट में क्यों नहीं हैं, संजय मांजरेकर ने बताया कारण

नई दिल्ली। विराट कोहली भारतीय कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे। उन्होंने बेशक कोई आइसीसी खिताब नहीं जीता, लेकिन अन्य मामलों में उनका रिकार्ड अच्छा रहा है, लेकिन इसके बावजूद पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने उन्हें अपने सर्वकालिक महान भारतीय कप्तानों की सूची में रखने से इनकार कर दिया। मांजरेकर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने सर्वकालिक महान भारतीय कप्तानों के बारे में बात की और एम एस धौनी को सबसे उपर रखा।

संजय मांजरेकर ने कहा कि एम एस धौनी स्पष्ट रूप से भारत के महानतम कप्तानों में से एक हैं। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आइसीसी इवेंट के प्रदर्शन के आधार पर कप्तान को जज करता हूं क्योंकि वहीं पर किसी कप्तानी की असली परीक्षा होती है। जब आप द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे होते हैं तो ये कुछ ऐसा होता है जैसे कि आप स्कूल जा रहे हैं और वापस आ रहे हैं और वहां पर ज्यादा दवाब नहीं होता है। आइसीसी इवेंट्स में महेंद्र सिंह धौनी जबरदस्त रहे हैं और फिर कपिल देव, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और विराट कोहली।

- Install Android App -

कोहली के बारे में मांजरेकर ने कहा कि उन्होंने कई उदाहरण भारतीय क्रिकेट में सेट किए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टेस्ट सीरीज में उन्होंने पहला टेस्ट जीता था। वांडरर्स की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन भारत ने जीत दर्ज की थी हालांकि भारत को सीरीज में 1-2 से हार मिली थी। विराट कप्तान के तौर पर टीम में जोश भरते थे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कोहली आखिरी तक टीम की जीत के लिए लड़ते दिखे, लेकिन अंत में आपको रिजल्ट के बारे में बात करनी होगी। सच तो ये है कि परिणाम नहीं आ रहे थे।

मांजरेकर ने आगे कहा कि जब हम सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की बात करते हैं तो इसमें धौनी को नहीं गिनना अनुचित होगा। कपिल देव ऐसे टाइम पर कप्तान बने जब भारत का नाम कहीं नहीं था और फिर उन्होंने क्या किया। इसके बाद सौरव गांगुली ने मैच फिक्सिंग मामले के बाद टीम इंडिया को कहां से कहां पहुंचा दिया। गांगुली ने भारत को विदेशों में जीत दिलाई तो वहीं सुनील गावस्कर भी कुछ ऐसे ही थे। ये सभी ग्रेट लीडर्स थे और अब आप ऐसे युग में रहते हैं जहां बहुत सारे प्लेटफार्म हैं, इसलिए प्रचार अधिक है। भारतीय क्रिकेट की शुरुआत 10 साल पहले नहीं हुई थी। ये ऐसे लोग हैं जो मेरा मानना है कि विराट कोहली से बेहतर कप्तान रहे हैं जो अपने आप में बहुत अच्छे हैं।