jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

28 नहीं अब 30 दिन होगी आपके मंथली प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, TRAI ने दिया ये निर्देश

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए एक अहम फैसला किया है। TRAI ने शुक्रवार को सभी टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन की बजाय 30 दिन देने का निर्देश दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निर्देशित करते हुए कहा कि  टेलीकॉम कंपनियों को अपने प्लान में अब एक स्पेशल वाउचर, एक कॉम्बो वाउचर पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ रखना होगा।

60 दिन के अंदर पेश करना होगा नया प्लान
TRAI ने जियो, एयरटेल और वीआई जैसी टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन की जगह 30 दिन का प्लान करने का निर्देश दिया है। TRAI के अनुसार प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए कम से कम एक प्लान वाउचर, एक टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर 30 दिन का होना चाहिए। ट्राई ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों को यह प्रीपेड ग्राहकों के लिए 30 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान पेश करने को कहा है। नोटिफिकेशन के 60 दिनों के भीतर कंपनियों को 30 दिन वाला प्रीपेड प्लान पेश करना होगा।

ट्राई को मिल रही थी शिकायत

- Install Android App -

ट्राई को टेलीकॉम कंपनियों के मौजूदा प्लान को लेकर लगातार ग्राहकों की शिकायतें मिल रही थीं। उपभोक्ताओं का आरोप था कि मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ की कीमत लगातार बढ़ रही है, लेकिन वैलिडिटी घट रही है। ऐसे में हर साल उन्हें एक्स्ट्रा रीचार्ज करवाना पड़ता है।

मंथली प्लान बताकर देती हैं 28 दिन का प्लान

सोचने वाली बात है कि जब आप कभी दुकान या ऑनलाइन एक महीने वाला रीचार्ज कराने जाते हैं, तो आपको मंथली प्लान बताकर टेलीकॉम कंपनियों 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ही देती हैं। वहीं, कंपनियां लगातार अपना प्लान महंगा कर रही हैं, लेकिन ग्राहकों को वैलिडिटी उतनी ही मिल रही है, जिसकी वजह से कस्टमर्स को एक साल में 13 बार मंथली रिचार्ज कराना होता है। ट्राई के इस निर्देश के बाद ग्राहकों के एक महीने के एक्स्ट्रा रीचार्ज के पैसे बचेंगे। साथ ही ग्राहकों की ओर से एक साल में कराए गए रिचार्ज की संख्या में कमी होगी।