jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

वीकेंड का वार: जहां गोविंदा के साथ सलमान ने किया बिंदास डांस, वहीं करणवीर की स्ट्रेटिजी पर उठाए बड़े

मुंबई: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में  तीसरा सप्ताह बीतने के बाद शो के होस्ट सलमान खान ने शनिवार की रात ‘वीकेंड का वार’ में घरवालों की क्लास ली। कल  श्रीसंथ और करणवीर पर सलमान खान का गुस्सा फूटा।

वहीं एपिसोड की शुरुआत में सलमान के साथ घर में हम गोविंदा को भी मजर आए। गोविंदा सलमान खान के साथ इस दौरान काफी मस्ती की।

सलमान और गोविंदा अपनी हिट फिल्म ‘पार्टनर’ के टाइटल ट्रेक पर जमकर थिरके और दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया।

इतना ही नहीं सलमान ने इन दोनों ही सेलिब्रिटिज की स्ट्रेटिजी पर सवाल उठाए। सलमान ने श्रीसंथ पर भी जमकर निशाना साधना और कैप्टेंसी टास्क के दौरान ‘लड़की है, छोड़ दो’ वाली स्ट्रेटिजी पर कटाक्ष किया

- Install Android App -

इसके साथ ही सलमान ने श्रीसंत को हिदायत देते हुए कहा कि वे लड़कियों को अंडरएस्टिमेट न करें। वहीं सलमान ने करवीर की भी क्लास लगाई। उन्होंने करणवीर पर उनकी स्ट्रेटिजी को लेकर कड़े सवाल उठाए।

हालांकि करणवीर अपनी ओर से उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन सलमान  के तीखे वार ने घर में नई महाभारत शुरू की।

वहीं अगर हम आज के आने वाले एपिसोड की बात करें सलमान घर के अंदर कंटेस्टेंट को एक टास्क देते नजर आएंगे।  टास्क के दौरान सुरभि राणा और रोमिल चौधरी के ऊपर घरवाले कई इल्जाम लगाने वाले हैं।

इस दौरान वो इन दोनों के पुतलों पर कीचड़ भी उछालेंगे। अब घरवालों के इल्जामों का जवाब ये दोनों कैसे देंगे ये देखने वाली बात होगी। इसके इलावा घर में भारती सिंह की भी एंट्री होगी।