ब्रेकिंग
अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ... एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प... अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त

वृंदावन नगर की बेटी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस “श्री राम नवमी” के शुभ अवसर पर राम मंदिर की रंगोली बनाई |

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। ड्राइंग और पेंटिंग में गहरी रुचि के चलते हरदा के वृंदावन नगर की रहने वाली कलाकार रितिका संतोष पथोरिया ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस “श्री राम नवमी” के शुभ अवसर पर राम मंदिर की रंगोली बनाई।
इस रंगोली को 2×2 स्क्वायर फीट प्लाईवुड पर 6 घंटे की मेहनत से तैयार किया गया।

रितिका हरदा की सुप्रसिद्ध सतीश गुर्जर टीम की एक कलाकार है जिसके चलते टीम के साथ मिलकर अभी तक कई बड़ी कलाकृतियां बनाकर 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है जिसमे श्री राम जन्मभूमि अयोध्या, उत्तरप्रदेश में अनाज से बनी दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति श्री राम दरबार बनाई गई थी जिसे हार्वर्ड बुक ऑफ रिकार्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया गया था।

- Install Android App -

भारत में स्थित 12 ज्योतिलिंगों पर एक ही दिन में महादेव के 12 अलग-अलग स्वरूपों को 5 अक्टूबर 2022 को बनाया गया था जिसे अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज कराया गया था।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टीम के कलाकारो द्वारा नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठे रूप
से बनाई गई कलाकृति जिसमे भारत की
यशस्वी राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन के 6 अलग अलग स्वरूपों को मानव कलाकृति से बनाया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया गया।