jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

शर्मनाक : पति ने नशे की हालत में दोस्त को बुलाया घर, फिर दोनों ने मिलकर पत्नी का किया गैंगरेप

पत्‍नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया

कानपुर। एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक शख्‍स ने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसने नशे की हालत में दोस्‍त को घर बुला लिया। इसके बाद पति ने दोस्‍त के साथ मिलकर पत्‍नी का गैंगरेप किया। पत्‍नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दोस्‍त अभी तक फरार है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
कानपुर के चकेरी की रहने वाली महिला ने अपने पति पर दोस्‍त के साथ उसका रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि 30 जनवरी को उसका पति नशे में घर आया। पति ने अपने दोस्त जिम्मी को भी घर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार दोस्त की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।