jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

शर्मनाक : पैसे के लालच में बाप ने बेटी को बेचा, दरिंदों ने 1 लाख में खरीदकर किया गैंगरेप

किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के पति के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कराया

बहराइच। बाल कल्याण समिति की ओर से सौंपी गई किशोरी को उसके पिता ने सीतापुर जिले के तम्बौर में ले जाकर एक लाख रुपए बेच दिया। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश पर खैरीघाट थाने की पुलिस ने उसे बरामद कर मेडिकोलीगल को भेजा है। किशोरी के पिता सहित छह के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

खैरीघाट थाने के एक गांव निवासिनी 17 वर्षीय किशोरी को भनक लगी कि उसका पिता उसे एक वृद्ध के हाथों बेचने के फिराक में है। जिस पर चुपचाप किशोरी घर से निकल लखनऊ में अपने एक परिचित के पास पहुंची। बाद में उसने उससे शादी कर ली। किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के पति के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कराया। जिस पर किशोरी व उसके प्रेमी ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर कर अपने विवाह का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करके पिता की ओर से दर्ज एफआईआर रद्द कराने की मांग की।

हाईकोर्ट ने किशोरी के पति की गिरफ्तारी पर रोक लगाकर विवेचना अधिकारी को किशोरी का सहयोग करने का आदेश दिया। किशोरी विवेचना अधिकारी के पास पेश हुई. पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज किया गया। बाल कल्याण समिति ने किशोरी को तलब किया। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के कोर्ट में पेश किया। समिति ने अस्थायी संरक्षण के मद्देनजर माता-पिता की सुपर्दगी में दे दिया। किशोरी के माता-पिता से शपथ-पत्र लिया गया कि उसका उत्पीड़न नहीं करेंगे, बालिग न होने तक शादी नहीं करेंगे।