ब्रेकिंग
हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ... Harda BIG news: लोगों के ऊपर गंदगी डालकर पैसे लूटने वाले नायडू गैंग का मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी ना... कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज! हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर ... नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग भारतीय मूल की अनीता आनंद बनी कनाडा की विदेश मंत्री!  खिरकिया: पंचायत सचिव की छत से गिरने से हुई मौत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना, नपा नेता प्रतिपक्ष को पड़ा भारी, सिटी कोतवाल... प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते कल आयेंगे 1250 रूपये: गुरूवार को CM मोहन यादव सीधी से जारी करेंगे योज... सरकारी क्वार्टर मे मिली 4 लाशें! मृतक एक ही परिवार से पति पत्नि और बेटा बेटी थे। हत्या या आत्महत्या ...

शर्मनाक : युवती को पिता के लिए चाहिए था ऑक्सीजन सिलेंडर, पड़ोसी ने रखी संबंध बनाने की मांग

कोरोना लहर का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। संक्रमण के मामले और मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोविड की दूसरी लहर में कई प्रदेश मेडिकल संसाधनों की कमी का सामना कर रहे हैं। खासतौर पर लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। यहां तक की विदेशों से ऑक्सीजन मंगवाई जा रही है। आईसीयू बेड, दवाईयां और ऑक्सीजन के लिए देशभर के लोग अपने प्रियजनों की जान बचाने सोशल मीडिया का सहारा तक ले रहे हैं।

ऑक्सीजन सिलेंडर के बदले संबंध बनाने की मांग

वहीं दूसरी तरफ इस महामारी में शर्मसार कर देने वाली घटनाएं भी सामने आ रही है। कुछ लोग इस विकट स्थिति में अनुचित फायदा उठाने से घबराते नहीं है। अब ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। एक युवती को अपने पिता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी। तब उसके पड़ोसी ने उसके साथ संबंध बनाने की मांग की।

- Install Android App -

भावरीन कंधारी ने ट्वीट कर बताई घटना

दरअसल भावरीन कंधारी नाम की एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर इस बारे में बताया है। उन्होंने लिखा कि मेरे दोस्त की बहन को एक कुलीन कॉलोनी में एक पड़ोसी ने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए उसके साथ सोने के लिए कहा था। जिसे अपने बीमार पिता के लिए बेहद आवश्यक था। ट्वीट को पढ़कर लोग बेहद नाराज हो गए हैं। यूजर्स पीड़िता से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करना का कह रहे हैं।

घर में घुसकर कोविड संक्रमित से दुष्कर्म

इधर एक बेहद शर्मनाक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से आया है। यहां 37 वर्षीय कोविड संक्रमित से तीन बदमाशों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार रात दो बजे उसकी नींद खुली। देखा कि तीन बदमाश मेरे पलंग के पास खड़े थे। उन्होंने चाकू, कैंची और कटर दिखाते हुए पैसे मांगे। मैंने उन्हें पचास हजार रुपए और दो मोबाइल दे दिया। इसके बाद तीनों ने रेप किया। पीड़िता ने कहा कि हत्या के डर से शोर नहीं मचाया। वहीं कोरोना के कारण कमजोरी के चलते विरोध नहीं कर सकी।