jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

शहडोल की पुलिस लाइन में पेड़ से लटका मिला जवान का शव

शहडोल। पुलिस लाइन में पदस्थ एसएफ के एक जवान का शव पेड़ से लटका मिला है। माना जा रहा है कि जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जवान ओमकार शर्मा 2018 में एसएफ में भर्ती हुआ था। वह मध्य प्रदेश की 29वी बटालियन का जवान था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कई दिन से जवान गुमसुम सा था। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। इस संबंध में पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले से बात की गई तो उनका कहना था कि इस जवान ने रविवार की शाम शायद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि जिस जगह फांसी लगाई है उस जगह बोर है और उस बोर पंप के आसपास की सफाई और झाड़ियां काटने के लिए जब कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने जवान को पेड़ से लटकता हुआ देखा। मामले की जांच की जा रही है वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।