jhankar
ब्रेकिंग
जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च...

शहडोल मेडिकल कालेज में वाहन नहीं मिला, मोटर साइकिल से 80 किलोमीटर दूर घर तक ले गए मां का शव

मकड़ाई समाचार शहडोल। मेडिकल कालेज में शव वाहन की सुविधा नहीं है, जिसके कारण आम गरीबों को परेसानी होती है। इस स्थिति में लोग अपने साधन से ही शव वाहन लेकर जाते हैं।कई लोग मजबूरी में मोटर साइकिल या अन्य साधनों से शव लेकर जाते हैं। रविवार को भी एक ऐसा मामला सामने आया है। मेडिकल कालेज में शव वाहन न मिलने पर स्वजन मोटर साइकिल से 80 किमी दूर मां का शव ले गए।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज में शव वाहन एम्बुलेंस की सुविधा नहीं है, जिसके कारण मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है। कालेज प्रबंधन के अनुसार मेडिकल कालेज में एम्बुलेंस की सुविधा वर्तमान में नहीं है और न ही शव वाहन है। दो एम्बुलेंस मिली हैं जिनके पंजीयन की प्रक्रिया की जा रही है।इसके बाद ही मरीजों को सुविधा दी जाएगी।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार गोडारू निवासी जयमंत्री यादव को सीने में तकलीफ होने के कारण जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने के कारण मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। उपचार के दौरान रात उसकी मौत हो गई।इसके बाद शव वाहन नहीं मिला तो मोटर साइकिल में लकड़ी के पटिया के सहारे मोटर साइकिल से घर तक ले गए। मेडिकल कालेज के डीन डा. मिलिंद शिरालकर ने बताया कि गोडारू निवासी जयमंत्री यादव को सीने में तकलीफ होने के कारण जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया था।

इसके बाद मेडिकल कालेज लाया गया जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।उन्होंने बताया कि मृतका के स्वजनों से वाहन के लिए पूछा गया था,तो उन्होंने बताया था कि उनके पास सुविधा है वे शव लेकर चले जाएंगे।डीन ने कहा कि सरकारी शव वाहन की सुविधा नहीं है, लेकिन हम अपनी ओर से वैकल्पिक वाहन उपलब्ध करा देते।

स्वजनों ने वाहन की मांग भी नहीं की और पूछने पर मना कर दिया इसलिए हम वाहन नहीं दिलवा पाए।वहीं मृतका के पुत्र सुंदर यादव ने बताया कि जब वह अपनी मां को बीमारी की हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज लेकर आया था,तब भी एम्बुलेंस नहीं दी गई थी।मेडिकल कालेज में शव वाहन कहां से मिलता जब एम्‍बुलेंस नहीं दिया।इसलिए हम अपनी मां को अपनी सुविधा के अनुसार घर तक ले आए।