jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

शादी के फेरे लगने से पहले दूसरा दूल्हा बनकर आ गया, रात भर फिल्मी स्टाइल में चली गोलियां, एक की मौत

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हर कोई हैरान है कि आखिर ये कैसे हो गया। सभी के जुबान पर एक ही सवाल है। भागलपुर के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र एक गांव में शादी से पहले दुल्हा ही बदल दिया गया। ये घटना सहोरा गांव की बताई जा रही है। जहां पर कैलाश यादव की बेटी की शादी होने वाली थी लेकिन शादी में गजब बवाल हो गया। अब बवाल हो भी ना क्यों, जिस लड़के से शादी होने वाली थी वो लड़का शादी के मंडप तक पहुंचा ही नहीं। फिर क्या शादी में जमकर मारपीट हुआ।

शादी में हुआ खुनी खेल

इस विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली भी चली। वहीं गोली लगाने से दुल्हन के एक रिश्तेदार की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद बाराती बिना दुल्हन लिए घर अपने लौट गए। शादी में खुनी खेल होने के कारण पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

मंडप में दूल्हा बदल गया

पुलिस ने जानकारी दिया कि ये मामला सहोरा गांव की है। जहां पर कैलाश यादव की पुत्री अंजली की शादी थी लेकिन शादी से ठीक कुछ देर पहले दूल्हा बदलने को लेकर विवाद शुरू हो गया। परिजनों के मुताबिक, राजू की चचेरी बहन अंजलि की शादी खगड़िया जिले के बन्देहरा गांव में तय हुई थी। तय समय और दिन के मुताबिक मंगलवार को बारात तो पहुंची, लेकिन लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी, दूल्हा बना वह शख्स नहीं है।

दुल्हन का रिश्तेदार मारा गया

इस बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरु हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद आरोप है कि दोनो पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले। इस बीच किसी ने गोलीबारी कर शुरू कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान राजू यादव के रूप में की गई। मृतक दुल्हन का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।