jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

निगमकर्मियों कोे वेतन नही मिला , कार्यालय में कांग्रेस विधायक का धूमधाम से जन्मदिन मनाए जाने के विरोध में भाजपा ने चक्काजाम कर फूूंका विधायक का पूतला

 निगम में कर्मचारियों को वेतन नही मिला है। इस बात को ध्यान में न रखकर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा का जन्मदिन निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। दूसरे वेतन के लिए तरस रहे दुर्ग निगम कर्मियों की पीड़ा को दरकिनार कर कर दी। भाजपा ने शासकीय कार्यालय में कांग्रेस विधायक अरुण वोरा द्वारा सरकारी खर्चे पर तामझाम से अपना जन्मदिन मनाए जाने भाजपा नेताओ खासे आक्रोशित हुए और उन्होने जन्मदिन के अवसर पर हुए खर्चे की विधायक से वसूली की जाने की मांग की। 

मकड़ाई समाचार दुर्ग| भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार की दोपहर एक बजे पटेल चौक पर चक्का जाम कर विधायक वोरा का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान भाजपा नेताओ और एक पुलिस कर्मी द्वारा की छीनाझपटी में जलते पुतले से कुछ भाजपा नेता झुलस गए और उनकेे कपड़ों में आग लग गई। इस घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने पटेल चौक पर चक्काजाम कर दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा सहित कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए।भाजपा कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन सौंपकर उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिनों से वेतन के लिए परेशान हो रहे निगम कर्मचारियों के दुख को न समझ कर शासकीय कार्यालय में कांग्रेस विधायक अरुण वोरा द्वारा सरकारी खर्च पर 22 नवंबर को जन्मदिन मनाया था।इस बात सेे नाराज भाजपा नेताओ ने गुरुवार दोपहर विधायक अरुण वोरा का पुतला दहन किया।पुुतले की छीना झपटी मे जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू के सिर का बाल आग की चपेट में आ गया और वे झुलस गए। पार्षद अजीत वैद्य का हाथ भी झुलसने के साथ ही पार्षद दल नेता अजय वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं के कपड़े जल गए। इससे आक्रोशित भाजपाइयों ने विधायक वोरा के इशारे पर जानबूझकर की गई कार्यवाही बताते हुए पटेल चौक पर चक्काजाम कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक वैभव कुमार द्वारा दोषी पुलिस कर्मी पर सख्त कार्यवाही के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त कर भाजपाई कलेक्टोरेट पहुंचे।

भाजपाइयों ने कलेक्टर के नाम पर सौंपे ज्ञापन में कहा है कि निगम कार्यालय परिसर में विधायक अरुण वोरा का जन्मदिन मनाए जाने के मामले की जांच की जानी चाहिए । साथ ही जन्मदिन के आयोजन में हुई खर्च की राशि विधायक से ही वसूल की जाए और सरकारी कार्यालय में निजी कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए।कलेक्टोरेट पहुंचे भाजपाइयों ने पोर्च पर बैठकर विधायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर वहां पर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,उपाध्यक्ष संतोष सोनी,मंत्री दिनेश देवांगन, शिव चंद्राकर मनोज अग्रवाल, कांशीनाथ शर्मा, चंद्रशेखर चंद्राकर,देवनारायण चंद्राकर सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।