ब्रेकिंग
हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ... Harda BIG news: लोगों के ऊपर गंदगी डालकर पैसे लूटने वाले नायडू गैंग का मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी ना... कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज! हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर ... नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग

शादी में खाना खाने के बाद 45 से ज्यादा लोग हुए बीमार

मकड़ाई समाचार खरगोन। शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बीती रात शादी समारोह में खाना खाने से 45 से अधिक लोग उल्टी दस्त (फूड पाइजनिंग) के शिकार हो गए। रात 12 से सुबह 4 बजे तक एक के बाद एक पीड़ित अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे अस्पताल महकमे में अफरातफरी मच गई। प्रसासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी गई। चिकित्सकों के मुताबिक सभी फूड पाइजनिंग के शिकार मरीजों ने शादि समारोह में सब्जी पूरी, पकोड़े, पनीर की सब्जी के अलावा दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड खाया था।

कई मरीजों को दी गई छुट्टी

- Install Android App -

देर रात उल्टी दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार मरीज में महिलाएं, पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हैं। उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत में सुधार है और रविवार सुबह कई मरीजों को छुट्टी दे दी गई। मरीजों में रिश्तेदारों सहित कालोनीवासी शामिल है। मिली जानकारी अनुसार खरगोन के न्यू हाउसिंग बोर्ड में मोहनलाल पाटीदार के यहां शादी समारोह में बीती रात खाना खाने के बाद सभी मरीजों की देर रात उल्टी दस्त के शिकार हुए। फूड पाइजनिंग के बाद हलात बिगडने पर मरीजों को ताबड़तोड़ जिला अस्पताल लाया गया।

एसडीएम पहुंचे अस्पताल

पीड़‍ित मरीज राजेन्द्र कुमार बागदरे ने बताया की दूध से बने फ्रूट कस्टर्ड खाने के बाद देर रात करीब साढे 12 से 1 बजे के बीच अचानक उल्टी दस्त होने लगी। 40 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद अब आराम मिला है। सुबह एसडीएम ने भी अस्पताल का दौरा कर मरीजों के हाल जाने।