jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

अब पुलवामा में टारगेट किलिंग, आतंकी हमले में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की मौत

Kashmiri Pandit : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडितों पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। गोलीबारी में संजय शर्मा का मौत हो गई। हमले के बाद संजय शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। संजय शर्मा के परिवार का हाल-बेहाल है। अभी कोई परिजन बोलने की स्थिति में नहीं है। लोग सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

- Install Android App -

कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, आतंकवादियों ने स्थानीय बाजार के रास्ते में संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा निवासी अचन पुलवामा पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके गांव में हथियारबंद पहरा था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

बता दें, जब से केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाई है, तब से आतंकी बौखला गए हैं और कश्मीरी पंडितो को निशाना बनाना शुरू कर दिया। टारगेट किलिंग की ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। वहीं सेना भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आतंकी संगठनों के कई बड़े आका इस दौरान मौत के घाट उतारे जा चुके हैं।