jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, एक की मौत, ड्राइवर गंभीर

मकड़ाई समाचार खरगोन। शनिवार रात को ग्राम सैलानी के समीप एक सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर पलटी खा गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड के औद्योगिक क्षेत्र स्थित खेतान केमिकल्स कंपनी से सल्फ्यूरी ऐसिड लेकर निकला टैंकर ग्राम सैलानी के समीप मोड़ में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार टैंकर के टायर के फटने से टैंकर पलटी खाकर सड़क से नीचे लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।

- Install Android App -

दमकल की गाड़‍ियां मौके पर पहुंची

घटना में टैंकर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार, एसडीओपी मनोहर गवली, कसरावद थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवेल, मेनगांव थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह और कसरावद मेनगांव पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर कसरावद खरगोन की दमकल की गाड़ियां और एसडीआराएफ की टीम भी पहुंच गई थी। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। कसरावद पुलिस विवेचना में जुटी है। घटना में घायल ड्राइवर की पहचान गोवर्धन लाल रेवारी के रूप में हुई है। वहीं मृतक वीरेंद्र सिंह निमरानी का बताया जा रहा है।