jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

शादी में खाना खाने के बाद 45 से ज्यादा लोग हुए बीमार

मकड़ाई समाचार खरगोन। शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बीती रात शादी समारोह में खाना खाने से 45 से अधिक लोग उल्टी दस्त (फूड पाइजनिंग) के शिकार हो गए। रात 12 से सुबह 4 बजे तक एक के बाद एक पीड़ित अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे अस्पताल महकमे में अफरातफरी मच गई। प्रसासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी गई। चिकित्सकों के मुताबिक सभी फूड पाइजनिंग के शिकार मरीजों ने शादि समारोह में सब्जी पूरी, पकोड़े, पनीर की सब्जी के अलावा दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड खाया था।

कई मरीजों को दी गई छुट्टी

- Install Android App -

देर रात उल्टी दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार मरीज में महिलाएं, पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हैं। उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत में सुधार है और रविवार सुबह कई मरीजों को छुट्टी दे दी गई। मरीजों में रिश्तेदारों सहित कालोनीवासी शामिल है। मिली जानकारी अनुसार खरगोन के न्यू हाउसिंग बोर्ड में मोहनलाल पाटीदार के यहां शादी समारोह में बीती रात खाना खाने के बाद सभी मरीजों की देर रात उल्टी दस्त के शिकार हुए। फूड पाइजनिंग के बाद हलात बिगडने पर मरीजों को ताबड़तोड़ जिला अस्पताल लाया गया।

एसडीएम पहुंचे अस्पताल

पीड़‍ित मरीज राजेन्द्र कुमार बागदरे ने बताया की दूध से बने फ्रूट कस्टर्ड खाने के बाद देर रात करीब साढे 12 से 1 बजे के बीच अचानक उल्टी दस्त होने लगी। 40 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद अब आराम मिला है। सुबह एसडीएम ने भी अस्पताल का दौरा कर मरीजों के हाल जाने।