jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा व सार्वजनिक टंकी तोड़ने को लेकर सौंपा ज्ञापन 

मकड़ाई समाचार महू। तहसील के ग्राम भगोरा के पूर्व सचिव अंबाराम पिता केवलराम निवासी भगोरा द्वारा स्थित शासकीय पानी की टंकी को तोड़कर वहां पर दलितों का सार्वजनिक कुएं पर अवैधानिक रूप से कब्जा कर कचरा व कुए के पास शासकीय भूमि पर पक्का आरसीसी का मकान निर्माण कर रहे हैं। जिसको लेकर संत शिरोमणि श्री रविदास दलित कल्याण एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष गबूर सिंह चौहान ने बताया कि यहां पर दलित समाज के 40 से 50 परिवार उक्त पानी की टंकी और कुए के पानी का उपयोग करते हैं जो कि उनके एकमात्र पीने का यही साधन है उक्त पानी की टंकी और कुए के पास मंदिर भी है और आस्था का केंद्र भी जहां पर आदिवासी समाज के लोग पूजा-अर्चना भी किया करते हैं वहां पर पूर्व सचिव अंबाराम के द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर आज किशनगंज थाने में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने ज्ञापन में कहा कि पूर्व सचिव द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है,और मोहल्लेवासियों को आकर डराया व धमकाया भी जाता है साथ ही महिलाओं को भद्दी भद्दी गालियां तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें लज्जित करता है जिनकी वजह से सभी लोग पूर्व सचिव से बहुत त्रस्त हो चुके है।

- Install Android App -

महू से संदीप मौर्य की रिपोर्ट