jhankar
ब्रेकिंग
हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हरदा: रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने के मामले में आरोपी केवलराम गिरफ्तार,

कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक

मकड़ाई समाचार अहमदाबादगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया है। माधव सिंह सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता थे और वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे। शनिवार को 94 साल की आयु में उनका निधन हो गया है। माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था। उनका जन्म एक कोली परिवार में हुआ था सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे। वह भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके थे।

- Install Android App -

गुजरात की राजनीति और जातिगत समीकरणों के साथ प्रयोग कर सत्ता में आने वाले माधव सिंह सोलंकी ख़म थ्योरी के जनक माने जाते हैं। ख़म यानी कि क्षत्रियहरिजनआदिवासी और मुस्लिम। 1980 के दशक में उन्होंने इन्ही चार वर्गों को एक साथ जोड़ा और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए। माधव सिंह सोलंकी के इस समीकरण ने गुजरात की सत्ता से अगड़ी जातियों को कई साल के लिए बाहर कर दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। बघेल ने माधव सिंह सोलंकी के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।