jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

बिग ब्रेकिंग हरदा : रहटगांव के जंगल में शेर, ग्रामीणों में दहशत, चरवाहे पर किया हमला

जख्मी हालत में रहटगांव अस्पताल लाया गया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार रहटगांव। खबर हरदा जिले से आ रही है जहां सतपुड़ा के जंगल मे शेर की दहाड़ सुनाई दी। रहटगांव के जंगलों में एक शेर ने युवक पर अचानक हमला कर दिया जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रहटगांव तहसील अंतर्गत आने वाले वनग्राम जवारधा में शनिवार लगभग 10 बजे के करीब चरवाहा हीरालाल सिलारे उम्र 50 वर्ष अपने जानवरों को चराने जंगल गया था। जहाँ पर वह एक पेड़ के नीचे बैठा था। और पास में ही जानवर चर रहे थे। उसी दौरान चुपके से झाड़ियों में से शेर ने युवक पर हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच लड़ाई चलती रही। सिलारे के दोनों हाथों को शेर ने अपने जबड़े से जकड़ लिए थे। तभी सिलारे की गायें और बैल आ गए।और उन्होंने सिलारे को मुसिबत में फंसा देख शेर से भिड़ गए। सारे जानवर जब शेर पर एक साथ टूट पड़े तो शेर जंगल की तरफ भाग गया। हीरालाल सिलारे जैसे तैसे गाँव तक पहुंचा। और मोटरसाइकिल की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव पहुंचा। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हरदा रवाना कर दिया।

रहटगांव से अखिलेश मालवीय की रिपोर्ट