jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

शासकीय माध्यमिक शाला सीगोंन में ”स्वच्छता पखवाड़ा” अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां की आयोजित

मकड़ाई समाचार हंडिया।शासकीय माध्यमिक शाला सिगोन में मनाये जा रहे है स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही है स्वच्छता पखवाड़े के चतुर्थ दिवस हरा भरा विद्यालय मुहिम अंतर्गत कोविड-19 की रोकथाम हेतु विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन एवं पोस्टर बनाए गए।साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़े हुए खतरों से अवगत कराया गया सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं करने हेतू तथा पानी की बचत के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया, साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को न्यूनतम एक लीटर पानी की बचत करने हेतु प्रेरित करते हुए घर परिवार परिवेश ,पड़ोस मोहल्ले एवं शाला में पानी का अपव्यय रोकने की मुहिम चलाने हेतु प्रेरित किया गया इस प्रकार से बच्चों ने पोस्टर स्लोगन आदि गतिविधियों में भाग लिया एवं प्रधान पाठक के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी भी रखी गई| इसके लिए ग्राम में जागरूकता रैली भी निकाली गई कोविड-19 संक्रमण के प्रोटोकाल का पालन करते हुए मुख्य रूप से शाला प्रभारी गोपाल प्रसाद चंदेल, एसएमसी अध्यक्ष सीता राम केवट,आंगनवाड़ी सहायिका सरोज बडगूजर,प्राइमरी शिक्षक बाबू सिंह राठौर,शिक्षिका वर्षा वर्मा,जन शिक्षक अनूप शर्मा एवं रमेश सोनी,लोकेंद्र राजपूत विधायक प्रतिनिधि कैलाश जाट की मौजूदगी में गतिविधियों का आयोजन किया गया|