मकड़ाई समाचार सीहोर| विगत दिनों शासन ने कार्यवाही करते हुए ग्राम मुगीसपुर स्थित भूमि सर्वे नम्बर 169/5 रकबा 1.50 एकड़ अनुमानित भूमि की कीमत लगभग 1 करोड़ पर हुजैफा पिता हुसैन द्वारा टीन शेड 20*40 फीट में बनाकर अतिक्रमण किया गया व शाहबाज अहमद पिता शकील अहमद द्वारा 01 ऐकड़ शासकीय भूमि पर प्लॉटिंग की जाकर अतिक्रमण किया गया था जिसमें विधिवत प्रकरण दर्ज कर सुनवाई उपरांत बेदखली आदेश जारी किया गया । अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाए जाने के लिए समय दिया गया परन्तु समय सीमा में अतिक्रमण ना हटाए जाने पर एकपक्षीय कार्यवाही कर कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी आदित्य कुमार जैन के मार्गदर्शन में राजस्व व नजूल के दल, नगर पालिका सीहोर व होमगार्ड के नगर सैनिकों द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर अपराधिकृत कब्जा हटाया गया।
इसी प्रकार अमर टॉकीज सीहोर स्थित नजूल भूमि नजूल शीट पर क्रमांक 98 भूखण्ड क्रमांक 9, 10, 12, 13, 14 पर मोहम्मद अकबर खान द्वारा किये गए अपराधिकृत कब्जे को प्रकरण क्रमांक 0002/अ-70/2020-21 में उभयपक्ष की सुनवाई उपरांत 03.12.2020 को कब्जा हटाये जाने का आदेश पारित किया । अनावेदक मोहम्मद अकबर को स्वयं कब्जा हटाए जाने के लिए अवसर दिया परन्तु कब्जा ना हटाए जाने पर एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए राजस्व व नजूल के दल नगर पालिका सीहोर व होमगार्ड के नगर सैनिकों द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर मोहम्मद के द्वारा किय गए अपराधिकृत कब्जे को हटाकर आवेदक सौरभ झंवर को कब्जा सोंपा गया।
ब्रेकिंग
किसान भाई 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा
हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
ई-विकास पोर्टल को अधिक सुगम बनाने वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न
प्रशिक्षण के पंचम दिवस भारी औजारों व हथियारों की दी जानकारी
योगी बोले- सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
