मकड़ाई समाचार| रायसेन|राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 17 जनवरी को जिले में 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान की तैयारियों व सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से छूटे नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जिले के सभी मंजरे टोलों, ईट भट्टे, पहाड़ी क्षेत्रों, आदिवासी बहुल क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर भार्गव ने कहा कि अधिकांश बच्चों को उनके माता पिता द्वारा ज्ञान के अभाव के कारण पल्स पोलियो की खुराक नहीं पिलवाई जाती। इन सभी छूटे हुए बच्चों तथा दूरस्थ इलाकों में या मंजरे, टोले में रह रहे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाना सुनिश्चित किया जा सके इसके लिए जरूरी है कि गांव में हर घर, हर व्यक्ति से संपर्क करने के साथ ही बच्चों के परिजनों को प्रेरित किया जाए ताकि वह अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु पोलियो टीकाकरण केन्द्र पर अवश्य ले जाए।
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ...
जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ...
मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर
बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं
पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे
शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
