jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

कृषि मंत्री पटेल ने सीहोर टोल नाके पर 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को भेजा अस्पताल

मकड़ाई समाचार सीहोर|किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने भोपाल से इंदौर जाते समय सीहोर टोल नाके के पास हुए सड़क हादसे को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने मौके पर ही 108 एंबुलेंस को बुलवाया और सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।  कृषि मंत्री  पटेल ने सीहोर टोल नाके के पास कार और बाइक दुर्घटना के शिकार हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। इसके पहले विगत दिनों भोपाल से इंदौर के मार्ग में देवास के पास तेंदुए के घायल होने पर भी उन्होंने तत्काल अमले को सूचित कर तेंदुए का उपचार सुनिश्चित करवाने की व्यवस्था की थी।