jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

शाह के बयान पर ठाकरे का पलटवार- ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ, जो शिवसेना को हरा सके

मुंबईः शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज फिर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अमित शाह के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि शिवसेना को हरा सके, ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने भाजपा से पूछा कि आप राम मंदिर का निर्माण कैसे करेगे क्योंकि जब तक आपके पास जदयू के नीतीश कुमार, लोजपा के रामविलास पासवान जैसे सहयोगी हैं ऐसे संभव नहीं हो सकता।

- Install Android App -

ठाकरे ने कहा कि नीतीश और पासवान दोनों ही राम मंदिर निर्माण के विरोधी हैं। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो हम अपने सहयोगियों को भी हराएंगे, उनका इशारा शिवसेना की तरफ था जिसने लोकसभा में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा जैसे केंद्र सरकार ने 15 लाख रुपए बैंकों में आने का जुमला सुनाया था वैसे ही राम मंदिर भी जुमला है। केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार है फिर भी मंदिर मंदिर निर्माण में देरी क्यों हो रही है। उद्धव ने केंद्र द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने पर कहा कि अगर सरकार सच में कमजोर वर्ग के लिए कुछ करना चाहती है तो 8 लाख प्रतिवर्ष से कम आय वालों को छूट क्यों नहीं दे रहे। आपने आरक्षण तो दे दिया लेकिन क्या इसके लागू करने के वास्तविक तरीके पर सरकार ने विचार किया।