jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शिक्षक ने आदिवासी छात्रा की ड्रेस गंदा बताकर उतरवाया,दो घंटे वह छात्राओ के बीच बिना ड्रेस के बैठी रही,परिजनों में नाराजगी कार्यवाही की मांग

मकड़ाई समाचार शहडोल। आदिवासी बालिका ने गंदी ड्रेस पहनकर आने पर शिक्षक ने उसकी ड्रेस उतरवा कर खुद धोई और सूखने पर उसे पहनने को दी।इस दौरान बालिका छात्राओ के बीच बैठी रही। एक ओर शिक्षक ने इस घटना का फोटो भी शेयर किया है। वही दूसरी ओर ग्रामीण इस घटना की निंदा कर रहे है। शिक्षक ने घंटो तक बालिका को बिना कपडे़ को बिठाकर रखा।
मामला जिले के जयसिंहनगर विकासखंड के जन शिक्षा केन्द्र पोड़ी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरा टोला ग्राम धनेड़  का है। यहां  स्कूल में कक्षा 5 की एक छात्रा गंदी ड्रेस पहनकर स्कूल आई तो शिक्षक ने कपडे उतरवा दिए और दो घंटे तक उसे बिना कपड़े के बैठाए रखा। स्कूल परिसर में अन्य छात्राओ के साथ खड़ाकर खुद ही उसकी ड्रेस धोने लगा सूखने पर पहनवाकर उसे कक्षा में पढ़ने भेजा। शिक्षा विभाग के गु्रप में इस घटना के फोटो शेयर कर खुद को स्वच्छता मित्र बताया। । बीइओ नीलम सिंह का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है, शिक्षक ने ऐसा किया है तो उसकी जांच की जाएगी और कार्यवाही भी होगी। वहीं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, शिक्षक ऐसा कर नहीं सकता, निर्वस्त्र नहीं किया होगा। हो सकता है ड्रेस गंदी रही हो तो उसको उतरवा दी हो।