jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

हरदा न्यूज़ : श्रीमती कोमल सुदीप पटेल प्रदेश गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित, कृषि मंत्री ने दी बधाई

मकड़ाई समाचार भोपाल/हरदा। राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ द्वारा श्रीमती कोमल सुदीप पटेल को प्रदेश गौरव सम्मान 2022 से नवाजा गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भोपाल में एक गरिमामय कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया। श्रीमती कोमल पटेल कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल की पुत्रवधू और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खिरकिया सुदीप पटेल की धर्मपत्नी है। श्रीमती कोमल पटेल को सम्मान से सम्मानित होने पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए श्रीमती कोमल सुदीप पटेल ने कई विकासपरक काम किए जो अपने आप में अपवाद हैं। इस सम्मान के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।

- Install Android App -

। श्रीमती कोमल के कार्यकाल में हरदा जिला कई जन हितेषी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ विकास कार्यों के क्षेत्र में अव्वल रहा है। गौरतलब है कि कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन, पुलिस प्रशासन, डॉक्टर, मीडिया,आर्टिस्ट और समाज सेवा आदि से जुड़े हुए व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए संघ सम्मानित करता है।