भोपाल: चुनावी समय में नेताओं का आना जाना लगा हुआ है| कोई टिकट मिलने से नाराज होकर दल बदल रहा है, तो कोई अपनी ही पार्टी के खिलाफ निर्दलीय मैदान में डटा है। पार्टियां भी ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा रही है। वहीं सालों पहले रूठ कर पार्टी छोड़ गए या पार्टी द्वारा निष्कासित किये गए नेताओं की वापसी भी हो रही है| गुरूवार को भाजपा से निष्कासित चल रहे भाजपा के पूर्व विधायक और विस अध्यक्ष के भाई गिरिजाशंकर शर्मा फिर बीजेपी में शामिल हो गए|
उनके साथ 10 अन्य लोग भी पार्टी में शामिल हुए हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्बे और संगठन महामंत्री सुहाष भगत, विनद गोटिया, ब्रजेश लूनावत ने इन सभी नेताओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया| गिरजाशंकर शर्मा की भाजपा में वापसी हो गई है, पार्टी ने उनका निलंबन वापस ले लिया है| गिरजाशंकर विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा के छोटे भाई है और निकाय चुनाव में बीजेपी से बागावत के चलते उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया था| प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने उनकी पार्टी में वापसी कराई|
ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ...
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण।
जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र...
एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...
हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे
बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट...
कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |