jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : सेवा, साधना और स्वावलंबन की जीवंत परंपरा — राधास्वामी सत्संग दयालबाग हरदा : जलकर वृद्धि पर भाजपा की बदलती भूमिका पर सवाल – अमर रोचलानी अधिवक्ता संघ का चुनाव: 28 फरवरी को होगा सिवनी मालवा : कोटरा अंडरब्रिज में जलभराव बना मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परे... नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई: एसडीएम विजय राय का फरमान  हरदा : विद्युत भार (लोड) स्वीकृत करवायें एवं जुर्माने से बचें हरदा : 2 से 4 मार्च तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा हरदा : मार्च में होली छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय हरदा : रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

शिवराज सरकार झूठे वादे कर,पुलिस पैसा और प्रशासन के दबाब में लोगो को परेशान कर रही-कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कान खोल के सुन ले 8 माह बाद उनका अच्छा हिसाब लिया जाएगा|

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। प्रदेश की शिवराज सरकार झूठे वादे कर रही है और इनके पास पुलिस पैसा और प्रशासन के दबाब में लोगो को परेशान कर रही है। जिसका आगामी 8 माह बाद एक एक हिसाब लिया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ ने निवाड़ी के पृथ्वीपुर में कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे।कमलनाथ केे साथ में वरिष्ठ नेता अरुण यादव भी थे। नीतेंद्र राठौर के स्व पिता अमरसिंह राठौर के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पाजलि दी थी।

- Install Android App -

शिवराज सरकार झूठ की मशीन है

उन्होने कार्यकर्ताओ को कहा कि नितेंद्र सिंह कोे अकेला न समझा जाए पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। प्रदेश की भाजपा सरकार ऐसा ही करने में लगी हुई है और सभी जगह पुलिस पैसा और प्रशासन की दम पर कर रही है। शिवराज सरकार झूठ की मशीन है इनकी घोषणाएं कभी पूरी नहीं होती है। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कान खोल के सुन ले 8 माह बाद उनका अच्छा हिसाब लिया जाएगा। नितेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र की जनता का स्नेह व आशीर्वाद उन्हे मिल रहा है वह इसके लिये निरंतर उनके सुख-दुख में साथ रह रहे हैं, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह क्षेत्र की जनता को हरसंभव मदद करने में आगे रहेंगे। इसके साथ ही आमसभा में उनके साथ मंच पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह दांगी, रविन्द्र घोष, रजनीश पटेरिया, नरेन्द्र खरे, सुरेन्द्र सिंह यादव बोक्सी, सुनील यादव, नरेश यादव, रोहित रजक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।