jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

शिव भक्ति एवं देश भक्ति के रंग में निकली कावड़ यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

हरदा – करुणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के तत्वावधान में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा सुबह 9 बजे हंडिया से प्रारंभ हुई।यहां श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर विधि विधान से पूजन किया।इसके बाद बोल बम एवं भारत माता के जयकारों के कावड़ यात्रा शुरू हुई।यात्रा के दौरान सामाजिक संगठन सहित धर्मप्रेमी जनता ने भव्य स्वागत किया।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में शिव भक्ति के साथ देश भक्ति का रंग दिखा।वहीं सजी हुई कावड़ ,आकर्षण का केंद्र रही। करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश पाराशर ने बताया कि यात्रा में 121 महिला पुरुषों ने जल लाकर भगवान ऋणमुक्तेश्वर को जल चढ़ाया।यात्रा का समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान ऋणमुक्तेश्वर पर जल चढ़ाया,यहां पंडित राजेश पांडे की उपस्थिति में पूजन अर्चन,अभिषेक हुआ।वहीं भव्य महाआरती की गई।लगातार दूसरे वर्ष सफल कावड़ यात्रा के आयोजन पर अध्यक्ष मुकेश पाराशर ने सभी का आभार माना।यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।