ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ... सिवनी मालवा: मूंग चूरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, कलेक्टर के निदेश पर ट्राली जब्त शिक्षकों को दिया ‘भेड़ गिनने’ का आदेश !  शिक्षक संघ ने किया विरोध,सोशल मीडिया पर कविता हो रही वायरल हरदा: सतपुड़ा के जंगलों में गोराखाल का मनमोहक झरना, डेढ़ सो फिट की ऊंचाई से बह रहा पानी, देखे वीडियो... हरदा: युवराज पटेल भोनखेड़ी और रोहित सिरोही भोंनखेड़ी की बैल जोड़ी ने पहला और दूसरा ईनाम जीता हरदा : मकान की जगह पर जबरन कब्जा करने का आरोप, तीन पर FIR दर्ज !  बिग ब्रेकिंग न्यूज़ अहमदाबाद मे सामूहिक आत्महत्या एक परिवार के 5 लोगो की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौ...

शीजान खान को 4 दिन की पुलिस रिमांड, क्या तुनिषा शर्मा भी हुई लव जिहाद का शिकार

Tunisha Sharma Suicide case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुरुआती जांच और तुनिषा शर्मा के परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने उनके साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। बता दें, शनिवार को खबर आई कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पहले मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शीजान पर शक हुआ। पुलिस ने देर रात शीजान मोहम्मद खान (#SheezanKhan) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि तुनिषा शर्मा और शीजान पहले रिलेशनशिप में थे। बाद में अलग हो गए थे। तब से शीजान अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा था।

शीजान खान को कोर्ट में पेश कर दिया गया। उसके वकील का कहना है कि आरोप निराधार हैं। सुनवाई के बाद उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस बीच, भाजपा नेता राम कदम ने मांग की है कि पुलिस को लव जिहाद से एंगल से भी जांच करना चाहिए।
पुलिस को पड़ताल में पता है कि तुनिषा और शीजान (#SheezanKhan) के बीच एक हफ्ते पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद से तुनिषा डिप्रेशन में थीं। पुलिस ने जांच के लिए शीजान का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है।

- Install Android App -

तुनिषा का अंतिम संस्कार रविवार शाम मुंबई में किया जाएगा। इस दौरान उनके परिजन, दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के करीबी लोग मौजूद रहेंगे।
मुंबई के जेजे अस्पताल में तुनिषा शर्मा का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फांसी के कारण दम घुटने से तुनिषा की मौत हुई है। इस बीच गिरफ्तार शीजान मोहम्मद खान से पूछताछ जारी है।
शीजान मोहम्मद खान को आज वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कस्टडी चाहती है, ताकि आगे पूछताछ कर सके। तुनिषा शर्मा फिलहाल अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग कर रही थीं।
उन्होंने नायगांव स्थित अपने मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मेकअप रूम का दरवाजा बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में ख्याति हासिल कर ली थी। आत्महत्या की खबर फैलते ही तनिषा के फैन्स गमगीन हो गए।
तुनिषा ने बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू किया था। वे कैटरीना कैफ और विद्या बालन जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी थीं।। तुनिषा ने बॉलीवुड में अपना सफर फितूर के साथ शुरू किया था, जहां उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। ‘बार बार देखो’ में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। उन्होंने ‘कहानी 2’ में विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा की थी। वह टीवी पर भी एक लोकप्रिय चेहरा थीं और इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गायब और शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह जैसे शो का हिस्सा थीं।