jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

शीतला माता मंदिर मूर्ति स्थापना का बारवा मार्सिक महोत्सव प्रजापति समाज द्वारा सामूहिक कार्यक्रम कर मनाया

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार राणापुर। शीतला माता मंदिर पर मूर्ति स्थापना का बारवा वार्षिक महोत्सव प्रजापति समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया।
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी माता जी को 56 भोग लगाएं गए। माता जी का विधि विधान से दूध जल से अभिषेक हुआ उसके पश्चात विशाल महा आरती का आयोजन हुआ। आरती के बाद सभी भक्ति द्वारा शीतला माता मंदिर प्रांगण से एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शीतला माता मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई यात्रा में माता शीतला जी की प्रतिमा के रूप में झाकी तैयार की गई जो की यात्रा में सबसे आगे-आगे भक्त जनों द्वारा चलाई जा रही थी। ढोल डीजे बाजे की धुन के साथ यात्रा राणापुर नगर में प्रवेश हुई जहा सभी समाज जनो द्वारा गरबों का आयोजन हुआ जगह-जगह गरबे खेले गए अलग अलग प्रकार का नृत्य हुआ धूमधाम से यात्रा राणापुर नगर के हरिओम चोक होते हुए सोनी मोहल्ला व शिवाजी चोक पहुंची। जहा से पुनः शीतला माता मंदिर पहुंची जहा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे राणापुर नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता सम्मिलित हुई। समस्त आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जो की शाम 7 बजे महा आरती के बाद भोजन प्रसादी वितरण कर समाप्त हुआ।