jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

शीला दीक्षित का ऐलान- दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

दिल्ली में लोकसभा सीटों के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को दिल्ली कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष शीला दीक्षित ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि आप के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।

एक इंटरव्यू में शीला दीक्षित ने कहा कि आप के साथ काम करने का कोई संभव रास्ता नहीं है। मैंने कभी नहीं कहा कि हम आप के साथ किसी तरह का गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। हम इस तरह के किसी भी विकल्प पर विचार नहीं कर रहे हैं।

- Install Android App -

सूत्रों के मुताबिक आप ने भले ही दिल्ली की सभी सीटों पर अपने लोकसभा प्रभारी बना दिए हैं, लेकिन एक सीट पर ही कैंडिडेट का ऐलान किया है। इससे यह संकेत दिया जा रहा है कि अभी गठबंधन का रास्ता खुला है। आप के कुछ नेता हरियाणा और पंजाब में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बात कर रहे हैं।

बता दें कि दोनों पार्टियों के लिए गठबंधन आसान नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कई दिग्गज  नेता गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। वही राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अभी तो दिल्ली में कांग्रेस केवल सत्ता से बाहर है, AAP से गठबंधन हुआ तो उसका बिखरना भी तय है। गठबंधन का फायदा केवल आप को ही होगा, उसका वोट बैंक कटने से बच जाएगा।